देश की खबरें | गुजरात एटीएस ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले चार लोगों से की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से पहले चार लोगों से पूछताछ की है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी

अहमदाबाद, 16 जून गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से पहले चार लोगों से पूछताछ की है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी

अधिकारी ने बताया कि चारों को बुधवार को पूछताछ के बाद जाने की इजाजत दे दी गई। उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि इनमें से एक होम्योपैथ है, जिसका वडोदरा के वाडी इलाके में एक क्लिनिक है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति भी वडोदरा का निवासी है, जबकि अन्य दो अहमदाबाद और भावनगर के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने कहा, "लोगों से पूछताछ करना नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उन सभी को बाद में जाने दिया गया। जरूरत पड़ने पर हम उन्हें फिर से बुला सकते हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी का 18 जून को वडोदरा का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वह कई सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\