देश की खबरें | गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया; एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने यहां एक अवैध वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है और 139 सिम कार्ड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 27 अक्टूबर गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने यहां एक अवैध वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है और 139 सिम कार्ड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुजरात एटीएस के पुलिस अधीक्षक पिनाकिन परमार ने बताया कि एटीएस की एक टीम ने मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर शहर के जुहापुरा इलाके के साकिब अपार्टमेंट में एक फ्लैट पर छापा मारा और शाहिद सैयद को गिरफ्तार कर लिया, जो चार सिम बॉक्स, एक लैन स्विच, एक लैपटॉप और एक राउटर का उपयोग करके अवैध कॉल सेंटर चला रहा था।

सिम बॉक्स एक ऐसा उपकरण है जिसमें कई सिम कार्ड हो सकते हैं और इसका उपयोग वीओआईपी गेटवे इंस्टॉलेशन के हिस्से के रूप में किया जाता है।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कॉल सेंटर की स्थापना केरल के मूल निवासी नजीब पीपी ने अपने सहयोगी पुणे निवासी अमित और गोवा के रहने वाले सोहेल की मदद से की थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने वीओआईपी कॉल जेनरेट करने के लिए सिम बॉक्स में लगाए गए 139 सिम कार्ड बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि नजीब और सोहेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरफ्तार व्यक्ति ने करीब एक साल पहले जुहापुरा इलाके में इस वीओआईपी आधारित कॉल सेंटर की शुरुआत की थी।

परमार ने बताया कि सैयद को धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

इस जानकारी पर कि नजीब मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक अन्य कॉल सेंटर भी संचालित कर रहा था, एटीएस और मुंबई पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को एनडी प्लाजा नंबर 3 में एक फ्लैट पर छापा मारा और सज्जाद सैयद नामक व्यक्ति को 115 सिम कार्ड और अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि उस मामले में आगे की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\