खेल की खबरें | हिमाचल के खिलाफ गुजरात ने पहली पारी में कायम की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  मयंक डागर (62 रन पर चार विकेट) और मुकुल नेगी (71 रन पर तीन विकेट) ने आपस में सात विकेट साझा किये जिससे हिमाचल ने जयमीत पटेल के अर्धशतक के बावजूद रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को गुजरात की पहली पारी को 247 रन पर समेट दिया।

अहमदाबाद, 31 जनवरी  मयंक डागर (62 रन पर चार विकेट) और मुकुल नेगी (71 रन पर तीन विकेट) ने आपस में सात विकेट साझा किये जिससे हिमाचल ने जयमीत पटेल के अर्धशतक के बावजूद रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को गुजरात की पहली पारी को 247 रन पर समेट दिया।

गुजरात ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 32 रन से की। जयमीत के 55 रन के साथ मनन हिंगराजिया (45) और हेमांग पटेल (41) के उपयोगी योगदान से टीम पहली पारी में 32 रन की बढ़त कायम करने में सफल रही।

पहली पारी में 215 रन बनाने वाले हिमाचल ने अपनी दूसरी पारी में 63 रन पर दो विकेट गंवा दिये।

स्टंप्स के समय प्रशांत चोपड़ा (29) और इन्नेश महाराज (11) क्रीज पर मौजूद थे।

हिमाचल के पास 31 रन की बढ़त है और मैच अभी बराबरी पर है। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की दौड़ में कायम है।

नागपुर में खेले जा रहे मैच में सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल की शतकीय पारी से हैदराबाद ने पहली पारी में 326 रन बनाकर विदर्भ पर 136 रन की बढ़त कायम की।

तन्मय ने 13 चौके और एक छक्का की मदद से 136 रन की पारी खेल मैच में वापसी करने की कोशिश में लगे विदर्भ को बैकफुट पर धकेल दिया।

विदर्भ ने दिन का खेल खत्म होते समय दो विकेट पर 56 रन बना लिये थे। टीम अब भी हैदराबाद से 80 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट बचे हैं।

विजयनगर में पृथ्वीराज यारा के चार विकेट की मदद से राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 38 रन से पिछड़ने के बावजूद आंध्र मजबूत स्थिति में है।

पहली पारी में 220 रन पर आउट होने वाले आंध्र ने राजस्थान के  95 रन तक सात विकेट चटका लिए है। यारा ने 34 रन देकर चार विकेट लिये।

राजस्थान के पास अब 133 रन की कुल बढ़त है और उसके तीन विकेट बचे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\