देश की खबरें | गुजरात ः गोदाम में विस्फोट के बाद अवैध रासायनिक इकाइयों पर कार्रवाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में एक रासायनिक गोदाम में भीषण विस्फोट होने के दो दिन बाद शुक्रवार को अहमदाबाद नगर निगम ने छह औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया, जिन्होंने सरकारी अधिकारियों से अनुमति या लाइसेंस के बिना खतरनाक रसायनों का भंडारण किया था।
अहमदाबाद, छह नवंबर गुजरात में एक रासायनिक गोदाम में भीषण विस्फोट होने के दो दिन बाद शुक्रवार को अहमदाबाद नगर निगम ने छह औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया, जिन्होंने सरकारी अधिकारियों से अनुमति या लाइसेंस के बिना खतरनाक रसायनों का भंडारण किया था।
गोदाम में हुए विस्फोट में 12 मजदूरों की जान चली गई थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5027 नए केस, 161 की मौत : 6 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
नगर निकाय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार नवंबर की त्रासदी के बाद, एएमसी के एस्टेट-टाउन डेवलपमेंट सॉलिड वेस्ट डिपार्टमेंट्स ने औद्योगिक इकाइयों और गोदामों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया, जहां खतरनाक रसायनों को अवैध रूप से एकत्र किया गया था।
शुक्रवार को अभियान के दौरान, अधिकारियों ने शहर के बाहरी इलाके में लांभा वार्ड में आधा दर्जन ऐसी इकाइयों का पता लगाया।
यह भी पढ़े | Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सभी शहरों में लगेंगे CCTV सीसीटीवी कैमरे.
यह वही औद्योगिक क्षेत्र है जहां विस्फोट हुआ था।
विज्ञप्ति में कहा गया कि चूंकि इन इकाइयों और गोदामों के पास खतरनाक रसायनों को संग्रहीत करने की अनुमति या लाइसेंस नहीं था, जो कि उनके पास पाए गए, इसलिए एएमसी ने इन इकाइयों को सील कर दिया।
उसमें कहा गया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
गौरतलब है कि शहर के बाहरी इलाके पिराना-पिपलाज रोड पर स्थित गोदाम में बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया था जिसमें पांच महिलाओं सहित 12 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)