जरुरी जानकारी | जीएसटी अधिकारियों ने सीए की 7.85 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने दक्षिण दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की 7.85 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी को पकड़ा है।

नयी दिल्ली, आठ मई माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने दक्षिण दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की 7.85 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी को पकड़ा है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उसे 21 मई, 2025 तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जांच में 80 से अधिक जीएसटीआईएन (माल एवं सेवा कर पहचान संख्या) का दुरुपयोग पाया गया, जो मुख्य रूप से पालम/द्वारका क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट के ईमेल आईडी और संपर्क नंबरों से जुड़े थे। सर्कुलर ट्रेडिंग में लगे 31 जीएसटीआईएन के एक मुख्य समूह की पहचान की गई, जिसमें वस्तुओं या सेवाओं की कोई वास्तविक आपूर्ति नहीं थी।

बयान में कहा गया, “केंद्रीय जीएसटी दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, जिसमें दक्षिण दिल्ली स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा 7.85 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) के दावे शामिल हैं।”

जीएसटी अधिकारियों ने 12 परिसरों में तलाशी भी की। इसमें कई कंपनियां अस्तित्व में नहीं पाई गईं। तलाशी के दौरान, जांच से संबंधित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए।

बयान में कहा गया है कि कई करदाताओं ने स्वीकार किया है कि वे जीएसटी फाइलिंग के लिए पूरी तरह से चार्टर्ड अकाउंटेंट पर निर्भर हैं, तथा लॉगिन क्रेडेंशियल और फाइलिंग का नियंत्रण भी उन्हीं के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\