जरुरी जानकारी | अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ रुपये, अबतक दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर संग्रह (जीएसटी) अक्टूबर में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह अबतक का जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर माल एवं सेवा कर संग्रह (जीएसटी) अक्टूबर में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह अबतक का जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

जीएसटी संग्रह अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

सितंबर, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.48 लाख करोड़ रुपये था। बीते महीने में बेहतर संग्रह त्योहारी सत्र के दौरान आर्थिक गतिविधियों में तेजी को दर्शाता है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में कुल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये था। इसमें केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) है।

बयान में कहा गया कि उपकर के जरिये 10,505 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए।

जीएसटी संग्रह लगातार आठ महीनों से 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

सितंबर, 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो अगस्त, 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।

अक्टूबर, 2022 में नियमित और तदर्थ निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 74,665 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 77,279 करोड़ रुपये है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि अक्टूबर, 2022 में जीएसटी संग्रह में तेज वृद्धि पिछले महीने के लेनदेन से संबंधित तिमाही अंत के प्रवाह को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सत्र के दौरान ई-वे बिलों की संख्या में हुई बढ़ोतरी का भी इस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

उन्होंने कहा कि नवंबर, 2022 में भी जीएसटी संग्रह अच्छा रहने की उम्मीद है। इक्रा को उम्मीद है कि सीजीएसटी संग्रह वित्त वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान से 1.3-1.4 लाख करोड़ रुपये अधिक हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस