जरुरी जानकारी | जोखिम से बचने के लिए रियल्टी एस्टेट क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी कदमों की बढ़ रही मांग: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में रियल्टी डेवलपर और निवेशक जोखिम से बचने और अपने हितों को सुरक्षित रखने पर जोर दे रहे हैं लिहाजा रियल्टी परियोजनाओं को लेकर जरूरी तकनीकी कदमों की मांग बढ़ गई है। परिसंपत्ति सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने यह आकलन पेश किया है।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारत में रियल्टी डेवलपर और निवेशक जोखिम से बचने और अपने हितों को सुरक्षित रखने पर जोर दे रहे हैं लिहाजा रियल्टी परियोजनाओं को लेकर जरूरी तकनीकी कदमों की मांग बढ़ गई है। परिसंपत्ति सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने यह आकलन पेश किया है।

कोलियर्स इंडिया ने ‘आवश्यक तकनीकी कदम: जोखिम से बचाव वाली रियल्टी’ शीर्षक से जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसी संपत्ति के लिए सभी जरूरी कदमों या प्रक्रियाओं में आने वाला खर्च परियोजना लागत का 0.3 फीसदी से भी कम होता है लेकिन इसके लाभ कहीं अधिक हैं। इससे हितधारक का पैसा और समय की बचत होने के साथ कानूनी पचड़ों से भी बचाव होता है।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘जैसे-जैसे डेवलपर और निवेशक नए क्षेत्रों और परिसंपत्ति श्रेणियों में कदम रख रहे हैं, रियल एस्टेट परियोजनाओं के सभी पहलुओं की जांच की मांग बढ़ गई है। इससे जुड़े जोखिमों आदि के बारे में समझना हितधारकों के लिए अहम हो गया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ढांचागत खामियों, वैधानिक जोखिम जैसी चुनौतियों के डेवलपरों के लिए वित्तीय खतरे हो सकते हैं जबकि निवेशकों और खरीदारों के बीच भरोसे में कमी पैदा हो सकती है।’’

आवश्यक तकनीकी कदमों (टेक्निकल ड्यू डिलिजेंस) में परिसंपत्तियों का ढांचागत एवं गहराई से आकलन किया जाता है जिसमें जोखिम और मुद्दों की जानकारी दी जाती है। इसमें अनुपालन से लेकर लागत और परियोजना पर समय-समय पर नजर रखना भी शामिल है।

कोलियर्स इंडिया में टेक्निकल ड्यू डिलिजेंस के प्रबंध निदेशक जतिन शाह ने कहा, ‘‘रियल एस्टेट में निवेश बढ़ रहा है। बीते पांच साल में रियल एस्टेट में विदेश पूंजी प्रवाह इससे पहले के पांच साल की तुलना में तीन गुना बढ़कर 24 अरब डॉलर हो गया।’’

भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में वर्ष 2012 से अब तक करीब 50 अरब डॉलर का निवेश हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\