देश की खबरें | नांदेड़ को छोड़कर मराठवाड़ा के सभी जिलों में भूजल स्तर में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में औसत भूजल स्तर 1.01 मीटर गिर गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, एक जनवरी महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में औसत भूजल स्तर 1.01 मीटर गिर गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में मानसून के बाद भूजल की औसत गहराई 4.03 मीटर थी जबकि 2023 में बारिश के बाद यह 5.04 मीटर मापी गई।

अधिकारी ने बताया कि मराठवाड़ा के 76 तालुकों में से 61 को जून से सितंबर 2023 के बीच बारिश की कमी का सामना करना पड़ा है, जिसमें 19 तालुकाओं में 30 से 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

भूजल सर्वेक्षण विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जालना में औसत भूजल स्तर 3.99 मीटर से घटकर 6.68 मीटर हो गया है यानी इसमें 2.69 मीटर की गिरावट देखी गई है।

अधिकारी ने कहा कि यह रिपोर्ट मराठवाड़ा के आठ जिलों में 875 कुओं के सर्वेक्षण के आधार पर बनाई गई है।

अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) और धाराशिव (पूर्व में उस्मानाबाद) जिलों में भूजल स्तर 1.73 मीटर तक नीचे चला गया है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि नांदेड़ में भूजल स्तर 1.12 मीटर बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\