देश की खबरें | तमिलनाडु में आम जनता की शिकायतों का 30 दिन में होगा समाधान : स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को राज्य सरकार की सेवाओं को आम लोगों के करीब लाने के उद्देश्य से 'मक्कलुडन मुथलवार' नामक एक नयी पहल की शुरुआत की।

कोयंबटूर, 18 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को राज्य सरकार की सेवाओं को आम लोगों के करीब लाने के उद्देश्य से 'मक्कलुडन मुथलवार' नामक एक नयी पहल की शुरुआत की।

स्टालिन ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सेवाएं लोगों के लिए सुलभ हों, प्रक्रियात्मक देरी को कम करके त्वरित निपटान में तेजी और जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की संख्या में कटौती की जाए।

मुख्यमंत्री ने 'मक्कलुडन मुथलवार' योजना की शुरुआत के अवसर पर कहा कि शिविरों में प्राप्त सभी याचिकाओं की जांच की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की शिकायतों का समाधान 30 दिनों में किया जाएगा और इस योजना को मेरी सीधी निगरानी में लागू किया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा कि यह योजना दिव्यांगों और बुजुर्गों की शिकायतों के निवारण पर विशेष ध्यान देगी।

यह शिविर दो चरणों में आयोजित किये जायेंगे। पहले चरण में चक्रवात मिगजॉम से प्रभावित चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर और कांचीपुरम जिलों को छोड़कर, सभी जिलों में निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में 1,745 शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

तेरह प्रमुख सरकारी विभाग शिविरों में लोगों की शिकायतें दर्ज करेंगे और प्राप्त याचिकाएं 'मक्कलुडन मुथलवार' वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।

स्टालिन ने इस अवसर पर शहर में एक वनस्पति उद्यान, सेमोझी पोंगा की आधारशिला भी रखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\