खेल की खबरें | ग्रीन ने विराट की ‘पुराने अंदाज वाली’ पारी की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कैमरन ग्रीन ने पुराने अंदाज वाली बेहतरीन पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में बनाये रखने के लिये स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ की है ।

धर्मशाला, दस मई कैमरन ग्रीन ने पुराने अंदाज वाली बेहतरीन पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में बनाये रखने के लिये स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ की है ।

कोहली ने तीन जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 47 गेंद में 92 रन बनाये जिसकी मदद से आरसीबी ने पंजाब किंग्स को करो या मरो के मुकाबले में 60 रन से हराया ।

ग्रीन ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ उसने अपने पुराने अंदाज वाली पारी खेली जिस विराट को हम जानते हैं । दूसरे छोर से उसे देखने में बहुत मजा आया । विराट के टीम में होने का यही फायदा है । विरोधी टीम को उसे इतने मौके देने से बचना चाहिये ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब तीन या चार बार उसे जीवनदान दिया जाये तो उसका खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा । वह शुरू ही से आक्रामक खेल रहा था । कुछ कैच छूटने के बाद उसे लगा कि अब उसके पास खोने के लिये कुछ नहीं है ।’’

आरसीबी को प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले दो मैच भी जीतने होंगे ।

ग्रीन ने कहा ,‘‘ शुरूआत खराब रहने के बाद हमने अच्छी वापसी की है । अब हमारा पूरा फोकस अगले मैच पर है ।’’

वहीं पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्राड हाडिन ने कहा ,‘‘ हम कैच छोड़ने की वजह से मैच हारे । हमने दो बल्लेबाजों को शून्य पर जीवनदान दिया और दोनों ने बड़ी पारियां खेली । हम वहीं मैच हार गए थे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड