देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में सात दिन में 18,348 नवजात शिशुओं को दिया गया ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक से सात जुलाई तक सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले 18,348 नवजात शिशुओं को “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” प्रदान किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 15 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने एक से सात जुलाई तक सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले 18,348 नवजात शिशुओं को “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” प्रदान किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने एक से सात जुलाई तक सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले 18,348 शिशुओं को “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” एवं उनके अभिभावकों को पौधे प्रदान किए। अभिभावकों ने संकल्प लिया कि वे नवजात के साथ ही पौधों की भी देखभाल और संरक्षण करेंगे।

एक से सात जुलाई तक जन्मे बच्चों को प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में जो ‘सर्टिफिकेट’ प्रदान किया गया, उसे “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” नाम दिया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के साथ ही रोपे गये पौधे की समुचित देखभाल के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करना है।

बयान के मुताबिक सर्वाधिक ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ एवं पौधे लखनऊ मंडल में दिए गए। देवीपाटन मंडल दूसरे एवं आगरा तीसरे स्थान पर रहा।

पौधरोपण महाभियान के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी प्रभागों के वनाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर संस्थागत प्रसव से जन्मे बच्चों को यह सर्टिफिकेट एवं पौधा दिया जाए।

वन विभाग ने अभिभावकों को भेंट स्वरूप जामुन, सहजन, अमरुद, नीम, सागौन, शीशम, सिल्वर ओक, आंवला, कंजी, आम, अनार, बेलपत्थर, बकैन, तुलसी, बरगद, पीपल, बेल, महुआ, कटहल, पाकड़, महागोनी, लीची, नींबू समेत कई प्रजातियों के पौधे प्रदान किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\