देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक दिगंबर सिंह निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक दिगंबर सिंह को भूमि आवंटन में कथित अनियमितता के आरोप में निलंबित कर विभागीय जांच की सिफारिश की गई है। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 24 सितंबर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक दिगंबर सिंह को भूमि आवंटन में कथित अनियमितता के आरोप में निलंबित कर विभागीय जांच की सिफारिश की गई है। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतु महेश्वरी कथित अनियमितता में सिंह की की जांच करेंगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी संविदा पर तैनात रहे दो प्रबंधकों को बर्खास्त किया गया था।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में फैसले की जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि के साक्षेप में किसानों को ‘आबादी विस्तार भूखंडों’ के आवंटन के लिए कृषको की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक समिति बनी है जिसने 25 जुलाई 2022 को हुई बैठक में 26 प्रकरणों में से केवल छह प्रकरणो को सही पाया और बाकी पर अगली बैठक पर विचार करने का फैसला किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक दिगंबर ने अनुमोदित छह मामलो में से चार में आवंटन पत्र जारी करने के साथ 17 अन्य किसानों को भी 28 जुलाई से एक अगस्त के बीच आरक्षण आवंटन पत्र जारी कर दिया जबकि इनके मामलों की मंजूरी समिति ने नहीं दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now