खेल की खबरें | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करने के बाद भी सफलता मिलना शानदार: सेंटनर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नीदरलैंड के खिलाफ 17 गेंद में नाबाद 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद अपनी फिरकी से पांच विकेट झटक कर न्यूजीलैंड को एकदिवसीय विश्व कप में सोमवार को यहां 99 रन की बड़ी जीत दिलाने वाले मिशेल सेंटनर ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं करने के बाद भी इस तरह सफलता मिलने से वह खुश हैं।

हैदराबाद, नौ अक्टूबर नीदरलैंड के खिलाफ 17 गेंद में नाबाद 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद अपनी फिरकी से पांच विकेट झटक कर न्यूजीलैंड को एकदिवसीय विश्व कप में सोमवार को यहां 99 रन की बड़ी जीत दिलाने वाले मिशेल सेंटनर ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं करने के बाद भी इस तरह सफलता मिलने से वह खुश हैं।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 322 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की पारी को 46.3 ओवर में 223 रन पर समेट दिया।

मैन ऑफ द मैच सेंटनर ने प्रसारकों से कहा कि दुधिया रोशनी में गेंद रूक कर आ रही थी और बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां आसान नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘दुधिया रोशनी में गेंद रूक कर आ रही थी। हमने अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें कम स्कोर पर रोकने में सफल रहे। मुझे पिच से काफी मदद मिली। अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं करने के बाद भी इस तरह की सफलता मिलना अच्छा है।’’

सेंटनर ने हालांकि इस जीत का श्रेय बल्लेबाजों को दिया।

बायें हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ बल्लेबाजों को भी श्रेय मिलना चाहिये। उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर हमारे लिए अच्छा मंच तैयार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बल्लेबाजी के दौरान बीच के ओवरों में हम थोड़े पिछड़ रहे थे लेकिन 320 रन के आंकड़े को पार करना अच्छा रहा।’’

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भी टीम की बड़ी जीत का श्रेय बल्लेबाजों को दिया।

उन्होने कहा,, ‘‘ मुझे लगता है कि हमने बल्ले से बहुत अच्छा काम किया। हमने अच्छी साझेदारियां बनाईं और बड़ा स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर समय बिताना अहम होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी