जरुरी जानकारी | बिहार में कपड़ा केंद्र स्थापित करने की काफी संभावना: शाहनवाज हुसैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कई कपड़ा केंद्र स्थापित करने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने बिहार की कपड़ा नीति के मसौदे पर उद्योगपतियों के साथ बातचीत में यह बात कही।

चंडीगढ़, 20 जुलाई बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कई कपड़ा केंद्र स्थापित करने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने बिहार की कपड़ा नीति के मसौदे पर उद्योगपतियों के साथ बातचीत में यह बात कही।

यहां उद्योग मंडल सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के मुख्यालय में बिहार की कपड़ा नीति के मसौदे पर उद्योगपतियों साथ बातचीत में हुसैन ने कहा, ‘‘बिहार हथकरघा और कुशल कारीगरों के मामले में काफी समृद्ध है और राज्य में कई कपड़ा केंद्र बनाने की अपार संभावनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों के लिए बिहार की रणनीतिक स्थिति है। साथ ही राज्य सड़क, रेल और हवाई मार्ग से बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हुसैन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की।

हुसैन ने यहां राजभवन में पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर से भी मुलाकात की, जो केंद्र शासित चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने इस क्षेत्र के निवेशकों को निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार है और यह निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\