विदेश की खबरें | दुबई के प्रमुख बंदरगाह पर भीषण विस्फोट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज के अंदर रखे कंटेनर में यह विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जाहज पर 14 नौसैनिक मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज के अंदर रखे कंटेनर में यह विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जाहज पर 14 नौसैनिक मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

‘दुबई मीडिया ऑफिस’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘जेबेल अली बंदरगाह पर खड़े एक जाहज के अंदर एक कंटेनर में आग लग गई। दुबई नागरिक सुरक्ष दल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।’’

दुबई नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक मेजर जनरल राशिद थानी अल मातरोशी ने कहा कि जेबेल अली बंदरगाह पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और शीतलन प्रक्रिया जारी है। दल को आग पर काबू पाने में करीब 40 मिनट लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट की आवाज दुबई के कुछ हिस्सों में सुनी गई। आसमान में आग की लपटें भी उठती दिखीं।

वहीं, अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में दमकल कर्मी विशाल मालवाहक कंटेनरों में आग बुझाते नजर आ रहे हैं।

‘गल्फ न्यूज’ की खबर के अनुसार, दुबई पुलिस के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला खलीफा अल मर्री ने कहा कि ‘डॉकसाइड-14’ पर खड़े जाहज में आग लगी।

लेफ्टिनेंट जनरल अल मर्री ने कहा, ‘‘जहाज में 130 कंटेनर थे। तीन कंटेनर में ज्वलनशील पदार्थ था। इसके अंदर कोई विस्फोटक या रेडियोधर्मी सामग्री नहीं थी’’

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जेबेल अली बंदरगाह के अधिकारियों ने बदंरगाह पर जहाजों की आवाजाही सामान्य रहे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन