खेल की खबरें | ज्योति की शानदार वापसी, क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात महीने से अधिक समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रही स्टार कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम मंगलवार को यहां विश्व कप चरण तीन के क्वालीफिकेशन दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए भारतीय तीरंदाजों के बीच शीर्ष पर रहीं।

पेरिस, 21 जून सात महीने से अधिक समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रही स्टार कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम मंगलवार को यहां विश्व कप चरण तीन के क्वालीफिकेशन दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए भारतीय तीरंदाजों के बीच शीर्ष पर रहीं।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रही विश्व चैंपियनशिप  की रजत पदक विजेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 712 अंक जुटाए और ग्रेट ब्रिटेन की इला गिब्सन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

ज्योति के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर रही। मिश्रित टीम भी तीसरे स्थान पर रहीं जहां ज्योति पुरुष कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा के साथ जोड़ी बनाएंगी।

एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता वर्मा भारतीय पुरुष तीरंदाजों के बीच शीर्ष पर रहे। उन्होंने क्वालीफिकेशन में छठा स्थान हासिल किया जबकि भारतीय पुरुष टीम को चौथी वरीयता मिली।

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी ज्योति को इस साल मार्च में राष्ट्रीय ट्रायल के बाद एशियाई खेलों की टीम और विश्व कप के पहले तीन चरण की टीम में जगह नहीं मिली थी।

एशियाई खेलों के स्थगित होने के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ ने विश्व कप चरण तीन के लिए दोबारा ट्रायल कराने का फैसला किया जिसके बाद ज्योति ने टीम में वापसी की।

अब सभी की नजरें दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी दीपिका कुमारी पर टिकी हैं जो बुधवार को रिकर्व क्वालीफिकेशन दौर में हिस्सा लेंगी।  दीपिका भी पिछले साल हुए तोक्यो ओलंपिक के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार