देश की खबरें | ‘ग्रैंडस्लैम’ विजेता मैकलरॉय शुरूआती ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया’ चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के ग्रैंडस्लैम विजेता गोल्फर रोरी मैकलरॉय ने इस साल के अंत में भारत में होने वाली 40 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली पहली ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया’ चैंपियनशिप में भाग लेने की पुष्टि की है जिससे देश के गोल्फ को बढ़ावा मिलेगा।

नयी दिल्ली, 21 मई अमेरिका के ग्रैंडस्लैम विजेता गोल्फर रोरी मैकलरॉय ने इस साल के अंत में भारत में होने वाली 40 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली पहली ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया’ चैंपियनशिप में भाग लेने की पुष्टि की है जिससे देश के गोल्फ को बढ़ावा मिलेगा।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मैकलरॉय की यह भारत में पहली प्रतियोगिता होगी।

‘डीपी वर्ल्ड इंडिया’ चैंपियनशिप 16 से 19 अक्टूबर तक दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित की जाएगी।

वर्ष 2025 मास्टर्स टूर्नामेंट के चैंपियन मैकलरॉय ने अप्रैल में यादगार अंदाज में करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था और वैश्विक गोल्फ ‘आइकन’ बने। 2011 यूएस ओपन, 2012 और 2014 में यूएस पीजीए चैंपियनशिप तथा 2014 में ‘द ओपन’ में जीत के साथ उन्होंने अप्रैल में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया।

भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता को वैश्विक स्मार्ट लॉजिस्टिक्स प्रदाता डीपी वर्ल्ड और डीपी वर्ल्ड टूर ने लांच किया। यह टूर्नामेंट भारत में डीपी वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि प्रदान करेगा।

मैकलरॉय ने कहा, ‘‘मैं पहली बार भारत में खेलने के लिए ही नहीं बल्कि एक ऐसे देश की यात्रा करने के लिए भी उत्साहित हूं, जिसे मैं हमेशा से देखना चाहता था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में खेलने पर मुझे गर्व है। मुझे हमेशा वैश्विक प्रतियोगिताओं में खेलना अच्छा लगता है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि इस देश में गोल्फ को और आगे बढ़ाने की बेहतरीन संभावना है। यह एक शानदार मौका है और मैं भारतीय गोल्फ प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए बेताब हूं। ’’

यह घोषणा 2025 हीरो इंडियन ओपन की सफलता के बाद की गई है जिसमें यूजेनियो चाकारा ने खिताब जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\