खेल की खबरें | ग्रां शतरंज टूर : प्रज्ञानानंदा, फिरौजा की बढ़त कायम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा यहां सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में अंतिम दिन भी आखिरी स्थान पर बने हुए हैं।

सेंट लुइस (अमेरिका), 16 अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा यहां सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में अंतिम दिन भी आखिरी स्थान पर बने हुए हैं।

हालांकि इससे पहले उन्होंने ब्लिट्ज वर्ग में दो बाजियां जीतीं।

प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट से पूर्व दावेदारों में शामिल रूस के इयान नेपोमनियाश्चि और रूस के हिकारू नाकामुरा पर दो जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से ड्रा खेला। पर वह ब्लिट्ज के पहले चरण के बचे हुए छह मैच गंवा बैठे जिससे वह तालिका में निचले स्थान पर बने हुए हैं। अब ब्लिट्ज वर्ग में केवल नौ ही दौर बचे हैं।

फिरौजा ने मौकों का पूरा फायदा उठाया और 17.5 अंक से एकल बढ़त बनाये हैं। वह अमेरिका के वेस्ले सो और नेपोमनियाश्चि से 1.5 अंक आगे चल रहे हैं।

नाकामुरा ने ब्लिट्ज वर्ग में प्रबल दावेदार के तौर पर शुरूआत की और वह 13.5 अंक से छठे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं हमवतन फैबियानो कारूआना के 13 अंक हैं।

अमेरिका के लेनिय डोमिंगुएज 12 अंक से आठवें स्थान पर हैं। वह उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव से आगे चल रहे हैं जिनके 10 अंक हैं।

प्रज्ञानानंदा 6.5 अंक से निचले स्थान पर हैं और अंतिम दिन बदलाव की उम्मीद लगाये हैं।

वेस्ले सो ने ब्लिट्ज वर्ग में दिन में छह बाजियां जीतीं, दो ड्रा खेले और फिरौजा के खिलाफ महज एक बाजी गंवायीं। इससे यह अमेरिकी खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू