देश की खबरें | अनाज मंडी आग: दिल्ली पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत में लगभग एक साल पहले आग लगने के मामले में फरार चल रहा चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत में लगभग एक साल पहले आग लगने के मामले में फरार चल रहा चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu: तमिलनाडु में 35.72 करोड़ रुपये की GST क्रेडिट धोखाधड़ी के आरोप में 2 गिरफ्तार, जांच जारी.

पुलिस ने इस मामले में पहले ही इमारत के मालिक रेहान,उसके मैनेजर फुरकान और मोहम्मद सुहैल नाम के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था ।

उन्होंने कहा, चौथे आरोपी मोहम्मद इमरान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह रेहान का भाई और इमारत का आंशिक रूप से मालिक भी है।

यह भी पढ़े | Goa Shocker: गोवा में महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार.

पुलिस ने बताया कि इमरान घटना के दिन से फरार था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पिछले साल आठ दिसंबर को उत्तरी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले अनाज मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत की अवैध निर्माण इकाइयों में भीषण आग लग गई थी, जिसमें नौ नाबालिगों सहित 45 लोगों की मौत हो गई थी और छह नाबालिगों सहित 21 अन्य घायल हो गए थे ।

लगभग सभी मृतक बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे, जो इमारत के अंदर रहने के साथ-साथ काम भी करते थे ।

घटना के बाद सदर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया था जिसे बाद में अपराध शाखा को भेज दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) बीके सिंह ने बताया,“ शनिवार को हमारी टीम को सूचना मिली कि इमरान एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहा है। आजादपुर के रामेश्वर नगर के पास योजना बनाकर इमरान को पकड़ा गया।”

अधिकारी ने कहा कि जिस इमारत में आग लगी थी, वह संपत्ति संयुक्त रूप से इमरान और उसके भाई रेहान की है और 2007 में खरीदी गई थी। उस समय यह इमारत केवल दो मंजिला ऊंची थी लेकिन बाद में इसे पांच मंजिला बना दिया गया था।

दोनों भाइयों ने इस इमारत को विभिन्न संस्थाओं को किराए पर दिया था और इमारत के अंदर कई छोटी निर्माण इकाइयां चल रही थीं।

उन्होंने कहा,‘‘बाकी संपत्ति उसके द्वारा किराए पर दी गई थी। आग लगने की घटना के बाद वह दिल्ली के मेरठ, आगरा, रायपुर, अजमेर और सीलमपुर में अपने रिश्तेदारों के साथ छिपकर रह रहा था।”

उन्होंने कहा कि इमरान को आगे की जांच के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें