जरुरी जानकारी | गोयल की लंदन, ओस्लो, ब्रुसेल्स यात्रा 28 अप्रैल से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए लंदन, ओस्लो और ब्रसेल्स की यात्रा 28 अप्रैल से शुरू होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए लंदन, ओस्लो और ब्रसेल्स की यात्रा 28 अप्रैल से शुरू होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस पांच दिवसीय यात्रा का उद्देश्य ब्रिटेन, नॉर्वे और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के व्यापार और निवेश संबंधों को और बढ़ावा देना है।

लंदन यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है।

ओस्लो की यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने पिछले साल मार्च में चार यूरोपीय राष्ट्रों के समूह ईएफटीए के साथ एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इस साल इसके लागू होने की उम्मीद है। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं। दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे।

समझौते के तहत, भारत को समूह से 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है, जबकि स्विस घड़ियों, चॉकलेट और तराशे एवं पॉलिश किए गए हीरे जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है।

दूसरी ओर, 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

भारत और ईयू व्यापक समझौते पर जाने से पहले शीघ्र समझौते पर चर्चा की संभावना तलाश रहे हैं।

दोनों पक्षों के बीच 11वें दौर की वार्ता 12-16 मई को यहां होनी है। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस साल के अंत तक एफटीए पर मुहर लगाने पर सहमति जताई थी।

अनुराग

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी