जरुरी जानकारी | गोयल ने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन पाने वाली 140 कंपनियों के साथ चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत वित्तीय लाभ पाने वाली कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत वित्तीय लाभ पाने वाली कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

मंत्री ने 14 क्षेत्रों की 1,300 विनिर्माण इकाइयों में इस योजना की लाभार्थी रही 140 कंपनियों के साथ बातचीत की।

गोयल ने बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ''हमने अनुमान लगाया था कि 14 क्षेत्रों में करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा... अब हमारा अनुमान है कि उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना (योजना अवधि के दौरान) के जरिए दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो सकता है।''

उन्होंने कहा कि पहले अनुमान लगाया गया था कि पीएलआई योजना के तहत करीब 8.5 लाख नौकरियां पैदा होंगी, लेकिन ताजा आंकड़ों को देखते हुए, ''हम आसानी से करीब 12 लाख (नौकरियां) पैदा होने की उम्मीद कर सकते हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमें उम्मीद थी कि हम करीब 11 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त उत्पादन देखेंगे। लेकिन आज कुछ आंकड़े सुनकर मेरा मानना ​​है कि घरेलू मांग और निर्यात दोनों के लिए उत्पादन हमारी उम्मीद से कहीं अधिक होगा।''

मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में इकाइयां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और अब वे अधिक समर्थन दिए बिना भी निवेश करने की स्थिति में हैं, क्योंकि मांग पैदा होने लगी है।

बैठक में फर्मों ने सरकारी खरीद में कुछ संशोधनों सहित अपने सुझाव दिए, जिन पर गोयल ने अधिकारियों से विचार करने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड