दिल्ली के अस्पतालों में सरकार ने शुरू किये 27 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र: सत्येंद्र जैन

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने शहर के अस्पतालों में 27 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र शुरू किये हैं और कोरोना वायरस जनित महामारी की संभावित तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन (Photo Credits-ANI Twitter)

नयी दिल्ली, 6 अक्टूबर : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने शहर के अस्पतालों में 27 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र शुरू किये हैं और कोरोना वायरस जनित महामारी की संभावित तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

इन 27 ‘प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्शन’ (पीएसए) ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों से प्रतिदिन 31 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पैदा हो सकती है. मंत्री ने लोक नायक अस्पताल में तीन पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया. इन संयंत्रों की क्षमता 3.2 मीट्रिक टन है. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भगवान महावीर अस्पताल में में 1.80 मीट्रिक टन के एक अन्य पीएसए संयंत्र का उद्घाटन किया गया. यह भी पढ़ें : रसोई गैस के रिसने से आग लगने पर एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत

जैन ने ट्वीट किया, “कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की हमारी तैयारी तेज गति से बढ़ रही है. दिल्ली सरकार ने विभिन्न अस्पतालों में 27 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र शुरू किये हैं.”

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Pitch Report: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में स्पिनरों को मिल सकती है मदद, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल

Zimbabwe vs South Africa,  T20 World Cup 2026 51st Match Prediction: सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, सम्मान के लिए उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 51st Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\