जरुरी जानकारी | सरकार ने विमानन कंपनियों से किराये को काबू में रखने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने विमानन कंपनियों से किराया बढ़ाते वक्त संयम बरतने और हवाई टिकटों के दामों में संतुलन बनाने को कहा है। हवाई यात्रा महंगी होने के बीच यह बात कही गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मई सरकार ने विमानन कंपनियों से किराया बढ़ाते वक्त संयम बरतने और हवाई टिकटों के दामों में संतुलन बनाने को कहा है। हवाई यात्रा महंगी होने के बीच यह बात कही गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हवाई किराए को विनियमित करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन एयरलाइनों के टिकटों के ऊपरी और निचले मूल्य के बीच बड़ा अंतर नहीं होना चाहिए।

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में एक है और कोरोना वायरस महामारी से काफी प्रभावित होने के बाद अब घरेलू यात्री यातायात तेजी से बढ़ रहा है।

नकदी संकट से जूझ रही गो फर्स्ट ने तीन मई से उड़ान बंद कर दी थी, जिसके बाद कुछ मार्गों पर हवाई किराए में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन मार्गों में दिल्ली-श्रीनगर और दिल्ली-पुणे शामिल हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि एयरलाइनों को टिकटों की कीमत तय करने वक्त 'संयम बरतने' और 'संतुलन बनाए रखने' के लिए कहा गया है।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ऐसी स्थिति नहीं हो सकती है कि सबसे अधिक और सबसे कम किराए के बीच भारी अंतर हो और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

हालांकि अधिकारी ने कहा कि हवाई किराए को विनियमित करने की कोई योजना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\