देश की खबरें | गोविंदा को आज सामान्य वार्ड में लाया जाएगा : पत्नी सुनीता आहूजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता गोविंदा को उनकी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने से पैर में चोट लगने के एक दिन बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि वह अब ठीक हैं तथा उन्हें बुधवार को सामान्य वार्ड में लाया जाएगा।

मुंबई, दो अक्टूबर अभिनेता गोविंदा को उनकी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने से पैर में चोट लगने के एक दिन बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि वह अब ठीक हैं तथा उन्हें बुधवार को सामान्य वार्ड में लाया जाएगा।

गोविंदा (60) की मंगलवार को एक सर्जरी हुई थी और उनका एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उपचार हो रहा है।

सुनीता ने यहां पत्रकारों से बातचीत में दुआओं के लिए गोविंदा के प्रशंसकों का आभार जताया और उनसे न घबराने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘गोविंदा सर आज ठीक हैं। उन्हें आज सामान्य वार्ड में लाया जाएगा। उन्हें कल या आज शाम तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सभी की दुआओं से वह ठीक हैं।’’

सुनीता ने कहा, ‘‘बहुत सारे लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, उनके इतने ज्यादा प्रशंसक हैं। मैं प्रशंसकों से कहना चाहती हूं कि कृपया घबराएं नहीं। वह कुछ ही महीनों में थिरकना शुरू कर देंगे।’’

‘‘लव 86’’, ‘‘स्वर्ग’’, ‘‘दूल्हे राजा’’ और ‘‘पार्टनर’’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले गोविंदा मुंबई स्थित आवास में अपनी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हो गए थे। घटना के वक्त वह हवाई अड्डे के लिए घर से निकलने वाले थे। गोली उनके पैर में लगी थी। उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं और घटना की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई लौट आयीं।

इससे पहले, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने गोविंदा से मुलाकात की और उनसे घटना के बारे में पूछताछ की।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुंबई अपराध शाखा ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि किसी ने इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

घटना के बाद अभिनेता का उपचार करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि गोविंदा को गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी और उन्हें आठ-दस टांके आए हैं।

अपनी बेहतरीन हास्य और नृत्य कला के लिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी करते हुए प्रशंसकों को सूचित किया था कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

गोविंदा ने एक ऑडियो संदेश में कहा था, ‘‘अपने प्रशंसकों, माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद से अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे एक गोली लगी थी जो अब निकाल दी गयी है। मैं यहां मेरी देखभाल करने वाले डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करता हूं। मैं दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी