देश की खबरें | राजस्थान के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने योग दिवस पर दी शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जियो

जयपुर, 21 जून राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मिश्र ने योग दिवस पर रविवार सुबह यहां राज भवन के उद्यान में आसन की विभिन्न क्रियाएं कीं। उन्होंने एक घंटे तक योग किया।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच देश में अच्छी खबर, COVID-19 से संक्रमित मरीज तेजी से हो रहे हैं ठीक; रिकवरी रेट 55.49 प्रतिशत पहुंची.

उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक दिन योग करते हैं। हर योग क्रिया के बाद ओउम मंत्र का जाप करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि योग विज्ञान दुनिया को भारतीय सभ्यता का उपहार है। भारत में प्राचीन काल से ही इसका प्रचार और अभ्यास किया जाता रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमें स्वस्थ शरीर और मन के लिए अपने जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़े | योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की अहम बैठक, इस साल नहीं निकाली जाएगी कांवड यात्रा.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई दी और कहा कि योग प्राचीन काल का ताकतवर अभ्यास है। योग लाखों लोगों के लिए जीवन का एक तरीका बन गया है और भारत के लिए वैश्विक मान्यता का एक अनूठा प्रतीक है।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर भादरा में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ योग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now