देश की खबरें | राज्यपाल ने भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव को मप्र में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भोपाल, 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के तुरंत बाद, उज्जैन दक्षिण से तीन बार विधायक रहे यादव (58) वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए यहां राजभवन पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद यादव को नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का पत्र सौंपा।

उन्होंने कहा कि पटेल ने भाजपा के प्रमुख ओबीसी नेता यादव को अपनी मंत्रिपरिषद बनाने के लिए भी आमंत्रित किया।

हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा।

इससे पहले दिन में, भाजपा विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चौहान कैबिनेट के सदस्य यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\