देश की खबरें | राज्यपाल ने उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।

लखनऊ, 26 जनवरी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।

इन विभूतियों ने कला, संस्कृति, साहित्य, नाटक, खेल और बौद्ध एवं जैन दर्शन के क्षेत्र में अपने योगदान से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज सम्मानित होने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और वे आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देते हैं कि कठिन से कठिन लक्ष्य भी कड़ी मेहनत तथा लगन से हासिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन विभूतियों से प्रेरणा लें और अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा निखारने का प्रयास करें।

राज्यपाल ने कहा कि समाज में कलाकारों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही बेहतर सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि हर अभिभावक और शिक्षक का दायित्व है कि वे बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि छोटे बच्चे किसी भी ज्ञान को आसानी से ग्रहण कर सकते हैं और सही मार्गदर्शन से वे राज्य तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू