देश की खबरें | राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया फूलदेई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रकृति का आभार प्रकट करने के लिए बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला लोकपर्व फूलदेई रविवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बच्चों के साथ मनाया।

देहरादून, 14 मार्च प्रकृति का आभार प्रकट करने के लिए बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला लोकपर्व फूलदेई रविवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बच्चों के साथ मनाया।

फूलदेई के अवसर पर रविवार प्रातः राजभवन पहुंचे बच्चों ने राजभवन की दहलीज पर फूल बरसाये। हाथों में आकर्षक फूलों की छोटी-छोटी टोकरियां थामे बालिकाओं ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने भी बड़े उत्साह के साथ बच्चों का स्वागत किया और उन्हें चावल, अनाज एवं अन्य उपहार भेंट किए।

फूलदेई को प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि इसे अपनी परंपराओं तथा संस्कृति से भावी पीढ़ी को जोड़ना होगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी यहां भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ फूलदेई मनाया।

प्रकृति के इस लोकपर्व को संजोऐ रखने के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बसंत ऋतु का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा फूलदेई पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भी भेंट किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें