देश की खबरें | राज्यपाल बागड़े ने बाड़मेर में सीमावर्ती गांवों का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने शनिवार को बाड़मेर के सुदूर पश्चिम सीमावर्ती गांवों का दौरा कर वहां केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली।

जयपुर, 10 अगस्त राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने शनिवार को बाड़मेर के सुदूर पश्चिम सीमावर्ती गांवों का दौरा कर वहां केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली।

बागड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा आदि के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में भी ग्रामीण जनों से संवाद किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने वहां मौजूद अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए गांव के गरीब लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम करने का भी आह्वान किया।

राज्यपाल ने गडरा रोड पंचायत समिति के तामलोर गांव में ग्रामीणों से उनके निवास स्थान पर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। बाद में उन्होंने गांव में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से किए गए विकास कार्यों का अवलोकन भी किया।

उन्होंने गांव के तालाब और जल संरक्षण के तहत अन्य संरचनाओं का भी मुआयना किया। उन्होंने आम लोगों से बारिश की एक-एक बूंद को सहेजने की अपील भी की।

तामलोर गांव में राज्यपाल ने वहां के विद्यालय के बच्चों से बातचीत की। उन्होंने स्कूल में 34 में से 27 बच्चों के उत्तीर्ण होने की जानकारी मिली तो उन्होंने सात अनुत्तीर्ण बच्चों के भविष्य पर चिंता जताई।

उन्होंने प्रधानाध्यापक को बुलाकर इन बच्चों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए तथा कहा कि इनके अभिभावकों से संपर्क कर इनका विद्यालय में फिर से दाखिला करवाया जाए।

उन्होंने इसी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी गुड्डी कंवर के घर पहुंचकर योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से जल जीवन मिशन, उज्ज्वला गैस योजना आदि के बारे में भी पूछा।

राज्यपाल ने बाड़मेर दौरे के तहत मुनाबाव पहुंचकर सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र पर चौकसी रख रहे जवानों द्वारा निरंतर राष्ट्र की रक्षा के लिए कार्य करने की सराहना की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से संवाद करते हुए उन्होंने सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी अलग से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सेना के जांबाज सैनिक मां भारती के वह सपूत हैं, जिनके कंधे पर राष्ट्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू