देश की खबरें | राज्यपाल बागडे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए ऐसे पेड़ लगाने पर जोर दिया है जो अधिक से अधिक छांव दें और भरपूर ऑक्सीजन दें।

जयपुर, चार जून राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए ऐसे पेड़ लगाने पर जोर दिया है जो अधिक से अधिक छांव दें और भरपूर ऑक्सीजन दें।

यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण की समस्या नैसर्गिक नहीं है, मिलकर प्रयास करें तो हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने कहा, ‘‘हमें ऐसे पेड़ लगाने चाहिए जो अधिक से अधिक छांव दें और भरपूर ऑक्सीजन दें। बरगद और पीपल दिन रात ऑक्सीजन देते हैं। ऐसे पेड़ लगाने भूमि गर्म नहीं होगी। भूमि गर्म नहीं होगी तो हवा गर्म नहीं होगी। इसी से पर्यावरण शुद्ध रहेगा।’’

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘पानी बचाने के लिए प्रयास किए जाएं। पानी बचेगा तभी भूमिगत जल संरक्षण हो सकेगा।’’

उन्होंने जलयुक्त गांव बनाए जाने का आह्वान किया।

नगरीय विकास मंत्री झाबरमल खर्रा ने वृक्ष लगाने, जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए किशोर और युवा वर्ग को आगे आकर पहल करने का आह्वान किया।

उन्होंने नयी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि भावी पीढ़ी में जागरुकता आ जाएगी तभी प्रयास सार्थक हो सकेंगे।

पद्मश्री लक्ष्मण सिंह ने गांवों में पानी की हो रही कमी के साथ जल संरक्षण के लिए अपने अनुभव साझा किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल