देश की खबरें | चीन के दूसरा पुल बनाने पर सरकार की ‘कमजोर प्रतिक्रिया’ राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पैंगोंग झील के निकट चीन द्वारा दूसरा पुल बनाए जाने पर भारत सरकार की ‘कमजोर प्रतिक्रिया’ देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करना है।

नयी दिल्ली, 19 मई कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पैंगोंग झील के निकट चीन द्वारा दूसरा पुल बनाए जाने पर भारत सरकार की ‘कमजोर प्रतिक्रिया’ देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करना है।

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो के पास चीन के दूसरा पुल बनाने की खबरें आने के एक दिन बाद विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि खबरों के अनुसार जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह क्षेत्र दशकों से उस देश के कब्जे में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत की ऐसे घटनाक्रम पर नज़र है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘चीन की ओर से पैंगोंग झील पर दूसरा पुल बनाए जाने को लेकर इस तरह की कमजोर प्रतिक्रिया हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खुले तौर पर समझौता करना है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘चीन हमारी क्षेत्रीय अखंडता का लगातार उल्लंघन कर रहा है और मोदी सरकार हमारे क्षेत्र को समर्पित करती जा रही है। यह निंदनीय है।’’

सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘इंडिया एट 75’ (भारत के 75 साल) विषय पर 23 मई को ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में संवाद करेंगे और लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ विषय पर एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड