देश की खबरें | रोजाना 10 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित करना सरकार का लक्ष्य : मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जेएवाई) के तहत रोजाना 10 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित करना सरकार का लक्ष्य है।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जेएवाई) के तहत रोजाना 10 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित करना सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि अबतक योजना के तहत 3.95 करोड़ मरीजों के इलाज पर करीब 45,294 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने के चार साल पूरे होने और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन शुरू होने के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘आरोग्य मंथन-2022’’ का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने बताया कि अबतक 19 करोड़ आयुष्मान लाभार्थी कार्ड बनाया गया है।

मांडविया ने कहा, ‘‘पहले रोजाना एक से डेढ़ लाख आयुष्मान कार्ड बनते थे, अब चार से पांच लाख कार्ड रोजाना बनते हैं। मेरा लक्ष्य रोजाना 10 लाख कार्ड बनाने का है।’’

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत प्रत्येक जिले में 100 करोड़ रुपये का निवेश देश के स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मंच से संबोधित करते हुए स्वास्थ्य को अधिक किफायती और सुलभ बनाने पर जोर दिया और एबीपीएम आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल योजना को राज्यों और निजी साझेदारों के साथ मिलकर नयी ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज