देश की खबरें | सरकार के कुप्रबंधन ने देश को 20 साल पीछे धकेला : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की निरंतर गलत नीतियों और कुप्रबंधन के कारण देश 20 साल पीछे चला गया है।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की निरंतर गलत नीतियों और कुप्रबंधन के कारण देश 20 साल पीछे चला गया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "वर्ष 2004-05 और 2017-18 के बीच भारत में कृषि श्रमिकों की संख्या में 6.7 करोड़ की गिरावट आई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि श्रमिकों ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में ज़्यादा वेतन वाले कामों के लिए कम वेतन वाले कृषि क्षेत्र के काम को छोड़ा था। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी और भारत को मध्यम आय वाला देश बनाने की दिशा में इसका महत्वपूर्ण योगदान था। "

उन्होंने दावा किया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की और जितनी प्रगति‌ की, वह प्रधानमंत्री मोदी के "अन्याय काल'' के तीन वर्षों के भीतर ही लगभग पूरी तरह से उलट गई है।

रमेश के मुताबिक, 2018-19 के बाद से कृषि श्रमिकों की संख्या छह करोड़ बढ़ गई है और यह कोविड 19 महामारी से पहले ही हो रहा था।

उन्होंने कहा, "आर्थिक विकास का अर्थ कृषि से लेकर उद्योग और सेवा तक हर क्षेत्र में रोज़गार का अवसर बढ़ना है। यह वह क्रम है जिका सभी देश अनुसरण करते हैं और भारत ने भी अब तक इसका अनुसरण किया है। "

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भारत को समृद्धि की राह पर ले जाने के बजाय प्रधानमंत्री की लगातार गलत नीतियों और कुप्रबंधन ने हमारे आर्थिक सुधार को 20 साल पीछे धकेल दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू