देश की खबरें | सरकार के विकास कार्य नहीं रुकेंगे भले ही मुझे जेल भेज दिया जाए : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि लोगों के लिए उनकी सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्य नहीं रुकेंगे, भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए।

नयी दिल्ली, चार फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि लोगों के लिए उनकी सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्य नहीं रुकेंगे, भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया गया, क्योंकि उन्होंने स्कूल बनाए। सत्येन्द्र जैन को जेल भेजा गया क्योंकि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाए।’’

मुख्यमंत्री यहां उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी गांव में दो सरकारी स्कूलों के शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों को उनके (आप नेताओं के) पीछे लगा दिया गया है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘भले ही आप केजरीवाल को जेल में डाल दें, लेकिन स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाने और दिल्ली के लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के (चल रहे) काम नहीं रुकेंगे। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) चाहती है कि हम उनकी पार्टी से जुड़ें, लेकिन हम झुकेंगे नहीं।’’

केजरीवाल की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दिल्ली पुलिस भाजपा द्वारा ‘आप’ विधायकों की कथित ‘खरीद फरोख्त’ करने संबंधी आरोप की जांच से मुख्यमंत्री को जुड़ने को कह रही है। वह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में भी ईडी के समन का सामना कर रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को संसद में पेश किए गए अंतरिम केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसमें स्कूलों और अस्पतालों के लिए कुल बजट का केवल चार प्रतिशत आवंटित किया गया है, जबकि दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर 40 प्रतिशत खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय बजट पेश किया। वह स्वास्थ्य और शिक्षा पर कुल बजट का केवल चार प्रतिशत खर्च करेगी। हालांकि, दिल्ली सरकार पिछले आठ वर्षों से स्वास्थ्य और शिक्षा पर अपने कुल बजट का लगभग 40 प्रतिशत खर्च कर रही है।’’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र ने ‘आप’ नेताओं को लोगों की भलाई के लिए काम करने से रोकने के लिए उनके पीछे सीबीआई और ईडी जैसी सभी एजेंसियों लगा दी है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए, लेकिन स्कूल बनाने और लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने का काम नहीं रुकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा चाहती है कि हम उनकी पार्टी के साथ जुड़ जाएं लेकिन हम झुकेंगे नहीं।’’ उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की प्रार्थनाओं ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक किराड़ी गांव के घनी आबादी वाले इलाकों के बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए रोहिणी के सेक्टर 41 में दो स्कूल खोले जाएंगे। शिलान्यास समारोह में शिक्षा मंत्री आतिशी भी शामिल हुईं।

आतिशी ने इस मौके पर दावा किया, ‘‘पिछले नौ साल में मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति के कारण दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बदलाव आया है। आज, दिल्ली के सरकारी स्कूल उत्कृष्ट परिणाम देते हैं और शहर के निजी स्कूलों से बेहतर बन गए हैं।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक स्कूल दो अलग-अलग भूखंडों पर बनेंगे जिनमें 100 से अधिक कक्षाएं होंगी। एक स्कूल में 300 लोगों की क्षमता का पूरी तरह से वातानुकूलित बहु-उद्देश्यीय सभागार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी