देश की खबरें | यौन उत्पीड़न के मामले में स्कूल वैन चालक को बरी किए जाने के खिलाफ सरकार की अपील खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से स्कूल वैन के चालक को बरी किए जाने के खिलाफ दायर सरकार की याचिका खारिज कर दी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से स्कूल वैन के चालक को बरी किए जाने के खिलाफ दायर सरकार की याचिका खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने तीन और चार वर्ष की पीड़ितों की गवाही पर गौर किया। अदालत ने कहा कि गवाही से किसी भी प्रकार के गंभीर यौन उत्पीड़न का संकेत नहीं मिला है।

पीठ ने कहा, “...दोनों पीड़ितों की गवाही को ध्यान में रखते हुए, हमारा मानना है कि सरकार ऐसा कोई मामला नहीं बना पाई, जो हमें अपील की अनुमति देने के लिए बाध्य करे।”

अदालत ने राज्य को अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी।

अपील करने की अनुमति एक अदालत द्वारा किसी पक्ष को उच्च न्यायालय में किसी फैसले को चुनौती देने के लिए दी जाने वाली एक औपचारिक अनुमति होती है।

व्यक्ति के वकील ने दलील दी कि निचली अदालत के आदेश में कोई खामी नहीं है और उसने दोनों पीड़ितों की गवाही पर गौर करने के बाद उनके मुवक्किल को बरी किया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी एक स्कूल वैन का चालक था और दोनों नाबालिग लड़कियां उसकी वैन में स्कूल जाती थीं। आरोप था कि चालक ने उन दोनों का यौन उत्पीड़न किया था।

निचली अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि बच्चियों की गवाही पर विश्वास नहीं किया जा सकता और उनकी कम उम्र को ध्यान में रखते हुए इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्हें ऐसा कहने के लिए सिखाया-पढ़ाया गया हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\