भारत को एमआरओ हब बनाने के लिए कदम उठाएगी सरकार : सीतारमण

सीतारमण ने शनिवार को आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यदि हम भारत को एक बड़ा केंद्र बना पाते हैं, तो इससे नागर विमान ही नहीं, रक्षा विमान क्षेत्र को भी लाभ होगाा। इससे सभी एयरलाइंस के लिए रखरखाव की लागत घटेगी। अंत में इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। उनके लिए यात्रा की लागत घटेगी।’’

जमात

नयी दिल्ली, 16 मई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार देश को विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) का हब बनाने के लिए कदम उठा रही है।

सीतारमण ने शनिवार को आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यदि हम भारत को एक बड़ा केंद्र बना पाते हैं, तो इससे नागर विमान ही नहीं, रक्षा विमान क्षेत्र को भी लाभ होगाा। इससे सभी एयरलाइंस के लिए रखरखाव की लागत घटेगी। अंत में इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। उनके लिए यात्रा की लागत घटेगी।’’

उन्होंने छह और हवाई अड्डों की नीलामी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर करने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय हवाई क्षेत्र के बेहतर इस्तेमाल के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि एक प्रतिस्पर्धी भारतीय एमआरओ उद्योग से स्थानीय एयरलाइंस को इस तरह के कार्यों पर खर्च घटाने में मदद मिलेगी। अभी तक यह काम ज्यादातर विदेशों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में है और इसमें ऊंची वृद्धि की क्षमता है।

सीतारमण ने कहा कि एमआरओ के लिए भारत के पास क्षमता, श्रमबल और कौशल है। उन्होंने कहा कि अभी विमान कलपुर्जा मरम्मत और एयरफ्रेम रखरखाव क्षेत्र 800 करोड़ रुपये का है। यह अगले तीन साल में 2,000 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।

आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार भारतीय विमानन कंपनियों का एमआरओ सेवाओं का सालाना आयात 9,700 करोड़ रुपये के बराबर है।

इन घोषणाओं के बाद नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऐतिहासिक प्रणालीगत सुधारों से देश के नागर विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इन स्वागतयोग्य कदमों से विमान यात्रियों और अन्य सभी अंशधारकों को लाभ होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आत्म-निर्भर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के तहत कई वैश्विक इंजन विनिमार्ता आगामी वर्षों में भारत में इंजन मरम्मत सुविधाएं लगाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल