विदेश की खबरें | बांग्लादेश के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी सरकार: यूनुस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (अनीस-उर-रहमान)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(अनीस-उर-रहमान)

ढाका, आठ अगस्त शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण करने के लिए पेरिस से बांग्लादेश लौटे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

छोटे-छोटे ऋण के मामले में अपने शानदार कार्यों के लिए 2006 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले यूनुस (84) को मंगलवार को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा संसद भंग किए जाने के बाद अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इससे पहले व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर चली गई थीं।

ओलंपिक खेलों के लिए पेरिस गए यूनुस दुबई से होते हुए स्वदेश लौट आए हैं।

यूनुस को लेकर अमीरात की उड़ान (ईके-582) स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां, वरिष्ठ अधिकारियों, छात्र नेताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर संवाददाता सम्मेलन में यूनुस ने उन युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने हसीना के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें दूसरी बार आजादी मिली है। हमें इस आजादी की रक्षा करनी है।’’

यूनुस ने कहा, ‘‘देश अब आपके हाथों में है। अब आपको अपनी आकांक्षाओं के अनुसार इसका पुनर्निर्माण करना है। आपको देश के निर्माण के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करना होगा। आपने देश के लिए आजादी हासिल की है।’’

उन्होंने कहा, “हम जो सरकार बनाएंगे वह नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।”

यूनुस ने नागरिकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान पैदा हुई अराजकता से देश को बचाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश एक बहुत खूबसूरत देश हो सकता है और हम इसे ऐसा बना सकते हैं।’’

उन्होंने अबू सईद को भी श्रद्धांजलि दी, जो भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए शुरुआती लोगों में से एक थे।

यूनुस सीधे प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास बंगभवन जाएंगे।

बांग्लादेश में निर्वाचित सरकार बनने तक अंतरिम सरकार देश की कमान संभालेगी। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन अंतरिम सरकार को शपथ दिलाएंगे।

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कल कहा था कि अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संभवतः शाम को आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 400 गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\