देश की खबरें | चीन के साथ गतिरोध पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की सेना के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर सोमवार को सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून कांग्रेस ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की सेना के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर सोमवार को सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रक्षा विशेषज्ञ के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘मीडया का मुंह बंद है और सहमा हुआ है। लगता है कि सच्चाई नजर नहीं आ रही। लेकिन सच्चाई हर भारतीय सैन्य अधिकारी और सैनिक के लहू में दौड़ती है। वे जानते हैं कि लद्दाख में क्या हो रहा है।’’

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना संक्रमितों में 71 फीसदी से ज्यादा प्रवासी: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जिम्मेदार राजनीतिक दल हैं। हम स्पष्टता चाहते हैं।’’

उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार ने हमें इन मुद्दों पर विश्वास में लिया कि चीन कितने किलोमीटर अंदर आया है, नेपाल कितने किलोमीटर की मांग कर रहा है?

यह भी पढ़े | उपराज्यपाल अनिल बैजल के फैसला पलटने पर अरविंद केजरीवाल बोले-दिल्ली के लोगों के लिए होगी बड़ी समस्या, सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया राजनीति का आरोप .

राहुल गांधी ने मौजूदा समय में देश की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिलने से जुड़े गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर भी सोमवार को उन पर शायराना अंदाज में निशाना साधा।

गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त, लेकिन दिल के ख़ुश रखने को ‘शाह-यद’ ये ख़्याल अच्छा है।’’

दरअसल, शाह ने बिहार में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से रविवार को की गई सभा में कहा था कि भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। अमेरिका और इज़राइल के बाद पूरी दुनिया इससे सहमत है कि यदि कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह भारत है।

राहुल गांधी एवं कांग्रेस भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध को लेकर पिछले कुछ हफ्ते में सरकार से कई बार सवाल कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने सवाल किया था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि चीन का कोई भी सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका