देश की खबरें | छात्र की पिटाई करने के आरोप में सरकारी अध्यापक निलंबित, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने बाड़मेर जिले के बाखासर थानाक्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को तीसरी कक्षा के बच्चे की पिटाई करने के मामले में बुधवार को निलंबित कर दिया।

जयपुर, एक मई राजस्थान सरकार ने बाड़मेर जिले के बाखासर थानाक्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को तीसरी कक्षा के बच्चे की पिटाई करने के मामले में बुधवार को निलंबित कर दिया।

पुलिस ने बच्चे की पिटाई किए जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए छोटा हाथला गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक गणपत पातलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थानाधिकारी विशन सिंह ने बताया कि अध्यापक ने तीसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र को सोमवार को थप्पड़ मारा था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार शाम को आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी मामले में विभाग के अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

दिलावर ने एक्स पर लिखा, ‘‘इस पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए इस कृत्य में शामिल प्रत्येक दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार के कार्यकाल में राजस्थान के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड