जरुरी जानकारी | सड़क हादसों को कम करने के लिए कदम उठा रही सरकार : वी के सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार देश में सड़क हादसों की संख्या में कमी लाने के लिए कई कदम उठा रही है। साथ ही सरकार आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ बनने वाले सुविधा केंद्रों पर हेलीपैड बनाने पर भी काम कर रही है।

नयी दिल्ली, 29 जून केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार देश में सड़क हादसों की संख्या में कमी लाने के लिए कई कदम उठा रही है। साथ ही सरकार आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ बनने वाले सुविधा केंद्रों पर हेलीपैड बनाने पर भी काम कर रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने राजमार्गों पर प्रत्येक ‘टोल प्लाजा’ पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराया है। लेकिन इस क्षेत्र में अभी और अधिक सुविधाओं की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “हम एक्सप्रेसवे के साथ आने वाले सुविधा केंद्रों में हेलीपैड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल इन स्थानों पर ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित कर सकते हैं।’’

मंत्री ने कहा, "पूरे विश्व की 11 प्रतिशत दुर्घटनाएं भारत में होती हैं और हमें सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को मौजूदा पांच लाख से प्रति वर्ष दो लाख तक लाने के लिए काम करने की आवश्यकता है"।

उन्होंने कहा कि अगर सभी पक्ष मिलकर काम करें तो इसे कम किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं दूसरों की गलती के कारण होती हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता नहीं बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू