जरुरी जानकारी | सरकार का बीएच श्रृंखला के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नियमित वाहन पंजीकरण को भारत सीरीज (बीएच) नंबरों में बदलने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नियमित वाहन पंजीकरण को भारत सीरीज (बीएच) नंबरों में बदलने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है।

मंत्रालय ने बीएच श्रृंखला का दायरा बढ़ाने की पहल के तहत नियमों में इस संशोधन का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में केवल नए वाहनों की पंजीकरण बीएच श्रृंखला के तहत किया जा सकता है।

मंत्रालय ने अपनी एक मसौदा अधिसूचना में बीएच श्रृंखला पंजीकरण चिह्न का नियमन करने वाले नियमों में प्रस्तावित संशोधनों की जानकारी दी है। बीएच श्रृंखला उन लोगों की सहूलियत के लिए शुरू की गई थी जिनका स्थानांतरण होता रहता है।

अधिसूचना के अनुसार, बीएच सीरीज पंजीकरण चिह्न वाले वाहनों को अन्य व्यक्तियों को, जो बीएच सीरीज के लिए पात्र हैं या पात्र नहीं हैं, स्थानांतरित करने की सुविधा प्रदान की गई है।

इसके अलावा वर्तमान में नियमित पंजीकरण चिह्न वाले वाहनों को भी आवश्यक कर के भुगतान के बाद बीएच श्रृंखला पंजीकरण चिह्न में परिवर्तित किया जा सकता है। ताकि बाद में बीएच श्रृंखला पंजीकरण चिह्न के लिए पात्र होने वाले व्यक्तियों को सुविधा मिल सके।

मंत्रालय ने नागरिकों का जीवन अधिक सरल बनाने के लिए निवास स्थान या कार्य स्थल पर बीएच श्रृंखला के लिए आवेदन जमा करने के विकल्प के लिए नियम 48 में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट