देश की खबरें | सैफ पर हमले के बाद सरकार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की; मुंबई सबसे सुरक्षित शहर : बावनकुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से किये गए हमले पर राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।

नागपुर, 17 जनवरी महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से किये गए हमले पर राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।

बावनकुले ने यह भी कहा कि मुंबई देश का सबसे सुरक्षित शहर है।

बुधवार देर रात बांद्रा में सैफ (54) के फ्लैट में घुसे एक हमलावर ने अभिनेता पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह घायल हो गए।

चिकित्सकों के अनुसार, सैफ की आपातकालीन सर्जरी की गई और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

घटना के बाद कांग्रेस, राकांपा (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि खान पर हमले से पता चलता है कि राज्य में फिल्मी हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (जिनके पास गृह विभाग भी है) कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे हैं।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेती है तथा मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार और पुलिस ने हमले का संज्ञान लिया है तथा त्वरित कार्रवाई की।

प्रदेश भाजपा प्रमुख बावनकुले ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि अंबानी जी के आवास (उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटीलिया) के पास हुई घटना पर तत्कालीन सरकार का क्या रुख रहा था। हम इन घटनाओं की तुलना नहीं करना चाहते। लेकिन मुंबई एक सुरक्षित जगह है और देश का सबसे सुरक्षित शहर है। मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस सतर्क है और यह महत्वपूर्ण है कि ऐसी घटनाएं होने पर उनका क्या रुख रहता है। हमारे गृह मंत्री उचित कार्रवाई कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\