देश की खबरें | सरकारी अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। हालांकि उनके पिता ने इसे हत्या का मामला बताया है।

बलिया (उप्र), सात जुलाई बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। हालांकि उनके पिता ने इसे हत्या का मामला बताया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कालोनी में जिले के मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय (27) का शव सोमवार रात लगभग 10 बजे पंखे के हुक से लगे फांसी के फंदे से लटकता मिला।

यह भी पढ़े | कोविड-19 से मुंबई में बुरा हाल, चीन से ज्यादा मौतें और मामले हुए दर्ज.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ सहित वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। उस नोट में महिला अधिकारी ने लिखा है कि बलिया में मेरा साथ बड़ा धोखा हुआ है। मुझसे गलत काम करा लिया गया।

इस बीच, मणि के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती।

यह भी पढ़े | त्रिपुरा में COVID-19 के 112 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 1,693 हुई: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गाजीपुर जिले के कनुआन ग्राम के रहने वाले जय ठाकुर राय ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने दावा किया कि फर्जी भुगतान और गलत काम करने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पड़ोसी जिले गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली मणि मंजरी राय की बलिया जिले में पहली तैनाती थी। वह जिला मुख्यालय पर आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहती थी और जिला मुख्यालय से ही मनियर आना-जाना था। सोमवार को वह घर मे अकेली थी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें