देश की खबरें | कोविड—19 के मद्देनजनर पंजाब सरकार चार हजार और कैदियों को रिहा करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की जेलों में कोरोना वायरस दिशा-निर्देश को बेहतर तरीके से लागू करने के लिये राज्य सरकार 3500 से 4000 और कैदियों को रिहा करेगी । एक मंत्री ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 11 अगस्त पंजाब की जेलों में कोरोना वायरस दिशा-निर्देश को बेहतर तरीके से लागू करने के लिये राज्य सरकार 3500 से 4000 और कैदियों को रिहा करेगी । एक मंत्री ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी ।

महामारी के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने के लिये राज्य सरकार करीब 9500 कैदियों को अबतक रिहा कर चुकी है ।

यह भी पढ़े | New Symptoms Of Coronavirus: कोरोना वायरस के नए लक्षण आए सामने, मगर डरने की जरूरत नही.

जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर और जेलों में स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिये कैदियों की संख्या कम कर अधिकृत क्षमता का 50 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है।’’

मंत्री ने बयान जारी कर यहां कहा कि प्रदेश की जेलों में फिलहाल करीब 17500 कै​दी बंद हैं, जो कुल क्षमता का 73 प्रतिशत है ।

यह भी पढ़े | J&K Religious Places to Open From August 16: जम्मू कश्मीर में 16 अगस्त से खुलेंगे धार्मिक स्थल, माता वैष्णो देवी मंदिर में रोज दर्शन कर सकेंगे 5,000 लोग.

इस बारे में 31 जुलाई को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुयी थी, जिसमें जेलों में कैदियों की संख्या कम कर अधिकृत क्षमता का 50 फीसदी तक करने का निर्णय किया गया था ।

राज्य में अबतक 449 कै​दी एवं 77 कारा अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\