देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने राज्य में टीकाकरण अभियान पर स्पष्टीकरण दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने शनिवार को विभिन्न समूहों के लिए टीकाकरण अभियान पर स्पष्टीकरण दिया। राज्य सरकार ने यह स्पष्टीकरण टीकों की उपलब्धता और टीका लेने की आयु को लेकर लोगों के बीच कथित तौर पर भ्रम उत्पन्न होने के बाद दिया।

बेंगलुरु, 22 मई कर्नाटक सरकार ने शनिवार को विभिन्न समूहों के लिए टीकाकरण अभियान पर स्पष्टीकरण दिया। राज्य सरकार ने यह स्पष्टीकरण टीकों की उपलब्धता और टीका लेने की आयु को लेकर लोगों के बीच कथित तौर पर भ्रम उत्पन्न होने के बाद दिया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में कोविशील्ड टीके की पहली खुराक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए है, जिन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकरण टीकाकरण स्थल पर ही किया जाएगा।

जिन लोगों को कोविशील्ड की दूसरी खुराक लेनी है वे नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जा सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।

सरकार ने कहा कि कोवैक्सीन की पहली खुराक वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नहीं दी जा रही है। सरकार ने कहा कि जिन्हें दूसरी खुराक लेनी है उन्हें एक एसएमएस आएगा जिसमें टीकाकरण केंद्र का उल्लेख होगा। तदनुसार उन्हें उक्त कोविड टीकाकरण केंद्र तक पहुंचना होगा। .

बयान के मुताबिक, 18 से 44 वर्ष के लिए टीका फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हालांकि, पहचाने गए राज्य कोविड अग्रिम मोर्चे के कर्मियों या जोखिम वाले समूहों और प्राथमिकता समूहों को संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा टीकाकरण की तारीख और समय के बारे में सूचित किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\