देश की खबरें | झारखंड सरकार आगामी विधानसभा सत्र में विपक्ष के सभी सवालों का सामना करने को तैयार : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार एक अगस्त से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।

रांची, 28 जुलाई झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार एक अगस्त से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा और कृषि विश्वविद्यालयों को छोड़कर सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक व्यापक अधिनियम बनाने संबंधी विधेयक सत्र के दौरान पेश किया जाएगा।

सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘सरकार मानसून सत्र के लिए तैयार है। सदन में एक अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। पिछले सत्र के कई मुद्दे भी उठेंगे। हम चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले।"

मानसून सत्र में पांच कार्यदिवस होंगे, जो सात अगस्त तक चलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सत्र के दौरान झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक भी सदन में पेश किया जाएगा। यह विधेयक उच्च शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। हमें उम्मीद है कि विपक्ष भी विधेयक पारित कराने में सहयोग करेगा।’’

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 के प्रस्ताव को 24 जुलाई को मंत्री-मंडल ने मंजूरी दे दी थी।

कथित तौर पर बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

उन्होंने एक जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद कहा, ‘‘झारखंड में कानून का राज है। अगर कोई दोषी है, तो उसे कानून के तहत सजा मिलेगी। लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\