देश की खबरें | झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, 24 अप्रैल झारखंड सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगा। जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर तक चलेंगी।

स्कूलों के लिए नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, "राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों और सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और नौवीं कक्षा से बारहवीं तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह सात बजे से दोपहर तक संचालित होंगी।"

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 12 जिलों - सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में 42.6 और चाईबासा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी रांची में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आनंद ने कहा कि कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है तथा 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस