देश की खबरें | जैव-चिकित्सकीय अपशिष्ट के शोधन और निस्तारण की सुविधाएं बढ़ाए दिल्ली सरकार: एनजीटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह राजधानी में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट शोधन और निस्तारण सुविधाएं बढ़ाने के लिए कदम उठाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह राजधानी में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट शोधन और निस्तारण सुविधाएं बढ़ाने के लिए कदम उठाए।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुआई वाली पीठ ने आम आदमी पार्टी सरकार को इस मुद्दे पर ईमेल के जरिये रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: अन्नाद्रमुक ने की घोषणा, CM के. पलानीस्वामी ही 2021 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के होंगे उम्मीदवार.

पीठ ने कहा, “दिल्ली सरकार इस मामले में उचित कदम उठाए और सुनवाई की अगली तारीख से पहले ईमेल के जरिये अनुपालन रिपोर्ट पेश करे।”

आवेदक को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य सचिव और मुख्य सचिव को कागजात सौंपने होंगे और एक सप्ताह के भीतर एक हलफनामा दायर करना होगा।

यह भी पढ़े | 15-Year-Old Girl Raped in Rajasthan: राजस्थान में 15 साल की लड़की के साथ रेप कर आरोपी ने बनाया VIDEO, पुलिस जांच में जुटी.

अधिकरण ने मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी 2021 तक के लिए टाल दी।

अधिकरण इंटरनेशनल रिहैब फॉउंडेशन द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें जैव-चिकित्सीय अपशिष्टों के उत्पन्न होने तथा उनके निस्तारण के बीच लगने वाले समय को कम करने के वास्ते शोधन और निस्तारण सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्देश देने की बात कही गई थी।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि अपशिष्ट का निस्तारण अवैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है जिससे प्रदूषण फैल रहा है और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\