सरकार को 3 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय मांग का सामना करना पड़ सकता है: पूर्व वित्त सचिव

ब्लॉग पोस्ट में गर्ग ने कहा कि राज्य सरकारों को वित्त के मोर्चे पर ज्यादा झटका लगा है। वे अब समर्थन के लिये पैकेज मांग रहे हैं और सरकार को देर-सबेर इन मांगों को पूरा करना होगा।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने मंगलवार को कहा कि सरकार का 2020-21 का बजट तय दायरे से बाहर निकलना शुरू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है और सरकार को इस वित्त वर्ष में करीब 3 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यय मांग का सामना करना पड़ सकता है।

ब्लॉग पोस्ट में गर्ग ने कहा कि राज्य सरकारों को वित्त के मोर्चे पर ज्यादा झटका लगा है। वे अब समर्थन के लिये पैकेज मांग रहे हैं और सरकार को देर-सबेर इन मांगों को पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘... जब वित्त वर्ष शुरू ही हुआ है केंद्र सरकार का 2020-21 का बजट बिगड़ना शुरू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी ने लोगों, अर्थव्यवस्था तथा बजट को बड़ा झटका दिया है।’’

गर्ग ने कहा, ‘‘...वित्त वर्ष 2020-21 के लिये सरकार को करीब 3 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय मांग का सामना करना पड़ सकता है।’’

केंद्र सरकार का 2020-21 के लिये बजट व्यय 30.42 लाख करोड़ रुपये है। रुपये की विनिमय दर 75 रुपये डॉलर के हिसाब से यह 400 अरब डॉलर से थोड़ा अधिक बैठता है।

उन्होंने कहा कि कंपनियों खासकर असंगठित क्षेत्र के छोटे कारोबारियों तथा ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण रोजगार से हाथ धोने वाले लाखों कामगारों के लिये और प्रोत्साहन उपायों की मांग जोर पकड़ेगी। एक तरफ व्यय बढ़ने और दूसरी तरफ राजस्व संग्रह में कमी से सरकार का राजकोषीय घाटा तेजी से बढ़ेगा।

पूर्व वित्त सचिव ने कहा कि राजस्व संग्रह पर बुरा असर पड़ा है। पेट्रोलियम उत्पादों की मांग लगभग ठप है। इससे सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क से होने वाले राजस्व पर असर पड़ेगा।

उन्होने यह भी कहा, ‘‘विनिवेश कार्यक्रम रूक गया है। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लाभ पर असर पड़ेगा। इससे गैर-कर राजस्व प्रभावित होगा।’’

गर्ग ने कहा कि स्थिति को देखते हुए सालाना बजट का करीब 30 प्रतिशत खर्च पहली तिमाही में ही होने का अनुमान है।

उन्होंने गैर-जरूरी खर्चों पर कटौती के वित्त मंत्रालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि आठ अप्रैल का आदेश कागज पर बना रह सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\