देश की खबरें | भारतीय रेल के आधुनिकीकरण पर सरकार रिकॉर्ड निवेश कर रही है: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में केंद्र सरकार रिकार्ड निवेश कर रही है।

कोलकाता, 30 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में केंद्र सरकार रिकार्ड निवेश कर रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मोदी ने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों को हवाईअड्डों की तरह विकसित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज कोलकाता पहुंचना था लेकिन शुक्रवार को ही सुबह उनकी मां हीराबेन का निधन हो गया। गांधीनगर के मुक्ति धाम में प्रधानमंत्री की मां का अंतिम संस्‍कार किया गया।

अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से अहमदाबाद से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल लाइनों का दोहरीकरण और उनके विद्युतिकरण का काम रिकॉर्ड गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी माल ढुलाई गलियारे देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत उस भूमि से की गई हैं जहां ‘वंदे मातरम’ का जयघोष हुआ था।’’

मोदी ने कहा कि आज 30 दिसंबर की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है क्योंकि 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था।

जल प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र नदियों के प्रदूषण को रोकने पर जोर दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में 25 नयी सीवर उपचार परियोजनाएं होंगी, जिनमें से 11 पहले ही पूरी हो चुकी हैं, जबकि सात का आज उद्घाटन किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के अमृत काल के इस साल में हम देश को आगे ले जाने के लिए भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाएंगे। दुनिया भारत को बड़े विश्वास के साथ देख रही है। इस उम्मीद पर खरा उतरने के लिए हर भारतीय को कड़ी मेहनत करनी होगी।

इस अवसर पर कोलकाता में राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ेगी।

अधिकारियों ने कहा कि नीले-सफेद रंग की यह ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में 564 किमी की दूरी तय करेगी। इससे इस मार्ग पर अन्य ट्रेनों की तुलना में यात्रा के समय में तीन घंटे की बचत होगी। इसके तीन स्टेशन बारसोई, मालदा और बोलपुर होंगे। अत्याधुनिक ट्रेन में 16 डिब्बे हैं।

यह अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड गाड़ी उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं से लैस है। गाड़ी दोनों दिशाओं में आते-जाते समय मालदा टाउन, बारसोई और किशनगंज स्टेशनों पर रुकेगी।

आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस को नियमित यात्रियों, चाय उद्योग से जुड़े अधिकारियों और उत्तरी बंगाल और सिक्किम में हिमालयी क्षेत्र की यात्रा करने वाले पर्यटकों द्वारा पसंद किए जाने की संभावना है।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस अवसर पर मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी मां हमारी भी मां हैं।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जिन पांच रेल परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं उनमें से चार पर काम रेल मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट